हर व्यक्ति का व्यक्तित्व, व्यवहार, आचार-विचार दूसरे व्यक्ति से भिन्न होता है। परिवेश, परिवार या आस-पास का वातावरण, शिक्षा आदि की किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व के विकास में अहम भूमिका होती है। इसके इतर भी, ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार विशिष्ट दिन, माह या साल, काल, ग्रह, नक्षत्र का प्रभाव उस काल में जन्में व्यक्ति का व्यक्तित्व पर होता है।
जनवरी माह मकर राशि में आती है। यह राशि 21 दिसंबर के आसपास शुरू होती है और 7 दिन तक धनु राशि के साथ राशि-संधि चलती है। इस राशि का पूरा प्रभाव 28 दिसंबर से प्रारंभ होकर 21 जनवरी तक रहता है। फिर मकर और कुंभ का दिनों का संधि काल शुरू हो जाता है
मकर राशि का स्वामी शनि होता है। जो व्यक्ति या जातक जनवरी माह में जन्म लेते हैं, उनका चरित्र, स्वभाव, व्यवहार में कुछ बुनियादी (basic) विशेषताएं होती हैं। जनवरी माह में जन्में जातकों में प्रायः निम्नलिखित विशेषताऐं और कमियां आप देख सकते हैं।
- जनवरी मास में जन्म लेने वाले व्यक्ति महत्वकांक्षी, उग्र (aggressive), साहसी और कार्य को लगन से करनेवाले वाले होते हैं।
- इस माह में जन्मे जातकों में लक्ष्य सिद्धि के लिए अपार प्रयासों की क्षमता होती है। इनका प्रतीक ग्रह शनि सावधानी और विवेक का मूर्त रूप होता है।
- गंभीर चिंतन और फल के बारे में पूर्ण विश्वास के बिना इस माह में जन्मे जातक कदम नहीं उठाते हैं या इन्हें नहीं उठाना चाहिए। शनि में दांव लगाने का तत्व नहीं होता। ऐसे लोग सावधानी से सोच समझकर निर्णय लेते हैं।
- इस माह में जन्में व्यक्ति शंकालु या शक्की, बाल की खाल निकालने वाले, संदेही (Suspicious) व्यक्तित्व वाले और नए सिद्धांतों को देर से अपनाने वाले होते हैं।
- जनवरी माह में जन्म लेने वाले व्यक्ति उदार-चित, तर्कसंगत बातें करने वाले होते हैं। इनकी मानसिक शक्ति मजबूत, स्वभाव से ये दार्शनिक प्रकृति के होते हैं।
- ये जातक वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखने वाले, गंभीर चिंतक और तार्किक होते हैं।
- ये स्पष्टवादी, धार्मिक विश्वास या तो एकदम कट्टर या एकदम विपरीत नास्तिक होते हैं। ये व्यक्ति सबसे ज्यादा बुद्धि पूजक होते हैं और प्रतिभाशाली तीक्ष्ण बुद्धि वाले मित्रों के सभी दोष को क्षमा करने को तत्पर रहते हैं।
- इस माह में में जन्मे व्यक्ति किसी भी अन्य व्यक्ति या वस्तु के बारे में तत्काल राय बनाने वाले होते हैं। लेकिन अपनी योजनाओं शीघ्र हतोत्साहित होने की प्रवृत्ति और असफलता या निराशा पर जल्द ही टूट जाने वाले होते हैं।
- प्रेम, कर्तव्य और सामाजिक अर्थशास्त्र के बारे में इनकी विचारधारा सबसे अलग और अनोखी होती है। इसीलिए लोग राय अक्सर इन्हें झक्की या सनकी समझ लेते हैं।
- यह स्वाभिमानी और स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं, इसीलिए इन्हें नए कामों की अगुवाई करते रहना चाहिए। इन्हें किसी भी प्रकार की रोक-टोक, अंकुश पसंद नहीं होती और ये हर तरह के बंधन या अंकुश का यह विरोध करते हैं।
- नैतिक मूल्यों, परंपराओं और सत्ता-सरकार के लिए इनकी गंभीर सोच होती है। इनका जीवन काल बहुत सी गंभीर समस्याओं और निराशा के दौर से भरा होता है। किंतु निराशा के दौर मे भी जनवरी मास में भी ये चमकते हैं।
- जनवरी माह में जन्मे लोग काम और परिश्रम के लिए सनकी (workaholic) होते हैं। लेकिन उत्तेजना या जल्दबाजी के बजाय लक्ष्य को सामने रखकर चुपचाप काम करने से इनको कहीं अधिक लाभ मिलेगा।
- इनका व्यक्तित्व या चरित्र मूलतः ओजस्वी, आकर्षक होता है किंतु कभी-कभी इनमें जल्दी निराश होने की गहरी प्रवृत्ति होती है जिसके कारण इन्हें मन में प्रसन्नता की कमी हो जाती है। ऐसी भावनाओं पर नियंत्रण लाने की आवश्यकता होती है।
- आमतौर जनवरी माह में जन्मे व्यक्ति को गलत समझा जाता है। यह जल्दी किसी से घुलते-मिलते नहीं हैं। पर जिनसे ये दिल से जुड़ते हैं उसके लिए बिना शर्त कुछ भी कर गुजरते हैं।
- इनके करीबी दोस्त कम ही होते हैं। ये अंतर्मुखी व्यक्तित्व के होते हैं। मन में इन हमेशा अकेलेपन का अनुभव होता है। अपने मन की बातें व्यक्त करने में प्रायः असहज होते हैं।
- विश्वसनीयता और जिम्मेदारी के पद के लिए जनवरी माह में जन्मे जातक उपयुक्त होते हैं।
आर्थिक दशा
- जीवन के प्रारंभिक वर्षों में आर्थिक सफलता के लिए इन्हें बहुत ही लगन, मेहनत और सावधानी बरतने की जरूरत होती है।
- आर्थिक तौर पर स्वावलंबी होने के बाद भी मितव्ययिता को व्यवहार में लाना इनके लिए आवश्यक है।
सुझाव
- इन्हें भाग्यवादी होने से बचना चाहिए, क्योंकि इन्हें सफलता और संपत्ति हमेशा मेहनत से ही मिलती है।
- इनको उधार देने से भी बचना चाहिए, या जमानत (mortgage) लेकर उधार देना चाहिए। अन्यथा पैसे वापस लेने में कठिनाई होती है या पैसे डूबने की भारी संभावना होती है।
- नौकरी या बिजनेस दोनों में हीं प्रायः सफल होते हैं, चूंकि ये स्वभाव से मेहनती होते हैं अतः व्यापार या नौकरी दोनों में ही इन्हें सफलता मिलती है।
- ये स्वभाव से अड़ियल होते हैं, सही-गलत का विचार किये बिना अक्सर निर्णय लेते हैं। अपने अड़ियल रवैये में इन्हें सुधार लाना चाहिए और अपने शुभचिंतकों की राय सुननी चाहिए।
- इन्हें स्वार्थी व्यवहार होने से बचना चाहिए। ये जितना परोपकार करेंगे उतनी ही तीव्रता से इनकी तरक्की होगी।